फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
फोटो संख्या 21- मृतक गौरव का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ऊसराहार। मित्र को बस पर बैठाने के लिए गया युवक पूरी रात नहीं लौटा। सुबह खोजने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक कुदरैल के एक तालाब में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ऊसराहार के हवेली पटियायत निवासी रामसरन का 19 वर्षीय पुत्र गौरव मंगलवार की शाम दोस्त शिवाकांत और उसके एक रिश्तेदार को अपनी बाइक से उमरैन छोड़ने गया था। शिवाकांत को दिल्ली जाना था। इसलिए बस पर बैठाने के लिए वह बाइक से गौरव को ले गया था। गौरव देर रात तक घर नहीं लौटा तो पिता व अन्य परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात में पता न चलने पर सुबह रामसरन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा। पुत्र के गुम होने की जानकारी थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने की तैयारी कर रही थी, तब तक गांव से सूचना मिली कि तालाब के किनारे पर बाइक पड़ी हुई है।
सूचना पर थानाध्यक्ष रामसरन को लेकर कुदरैल तालाब के पास पहुंचे। तालाब के पास ही गौरव की बाइक पड़ी हुई थी। कुछ ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर खोज की तो गौरव का शव भी मिल गया। गौरव के मुंह से खून वह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया। पिता ने गौरव की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं जब शिवाकांत से संपर्क किया गया तो उसने बताया गौरव उसे उमरैन छोड़कर लौट गया था। वह भी दिल्ली पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिस तालाब से गौरव का शव बरामद हुआ है, वह उमरैन की विपरीत दिशा में है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि गौरव तालाब तक खुद आया था या फिर कोई उसे वहां लेकर गया। बाइक तालाब के किनारे पानी में थी। मनोज तालाब में फिसलकर गिरा है या फिर किसी ने गिराया है। पुलिस भी इन गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

फोटो संख्या 22- तालाब से गौरव का शव निकालते ग्रामीण- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें