फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बीमा एजेंट की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में मैनपुरी के रहने वाले बीमा एजेंट की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एनएच-2 कर्वाखेड़ा बकेवर के पास स्थित एक होटल के सामने रविवार की दोपहर कानपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हाईवे पर घिसटते हुए डिवाइडर से जा टकराया।
हादसे में उसके सिर व अन्य शरीर में गंभीर चोट आईं। ढाबे के पास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बाइक सवार के पास मिले पर्स में रखे आईकार्ड से उसकी पहचान हवेलिया थाना दन्नाहार मैनपुरी निवासी मुनेंद्र पांडेय के बेटे शशांक पांडेय के रूप में हुई है।
बकेवर थाना पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि शशांक एलआईसी में बीमा एजेंट का काम करते थे। शनिवार को वह किसी काम से औरैया गए थे।
वहां से रविवार को वापस बाइक से मैनपुरी लौट रहे थे। वहीं अन्य हादसों में रविवार को सुबह कोतवाली क्षेत्र में यमुना पुल पर वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी आशिक व औरैया एरवा कटरा के निवासी अनिल कुमार घायल हो गए।
इकदिल थाना क्षेत्र में एनएच-2 परशुपुरा के पास हाईवे पार करते समय कार की चपेट में आने से शेखपुर जखौली निवासी गंभीर पाल सिंह की बेटी मोनिका घायल हो गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें