फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने दबोचे दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर यात्रियों के सामान, नकदी व जेवर चुराने वाले दो अंतर्राज्यीय चोरों को धर दबोचा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी नौशाद अहमद ने बताया कि आरोपी जमाल शेख निवासी झुग्गी झोपड़ी पार्क कालोनी, दिल्ली और आमिर निवासी पिंकी की झुग्गी झोपड़ी पीतमपुरा दिल्ली मिलकर ट्रेनों में घूमकर चोरी करते हैं।
उन्होंने बताया कि यह दोनों रेलवे स्टेशन के आउटरों के आस-पास घूमते रहते हैं। जब भी कोई ट्रेन कॉसन या आउटर में धीमी गति से पास होती है, उसी समय हम चलती ट्रेन में चढ़ जाते हैं और खिड़कियों के पास बैठकर यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान की लूट या चोरी करके चलती ट्रेन से कूद जाते थे।
विज्ञापन

बताया कि चोरी किए गए सामान को राह चलते राहगीरों को बेच देते थे और जो भी पैसा मिलता था उसी से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। दोनों पूर्व में भी कई ट्रेनों में अलग-अलग थानों से जेल जा चुके हैं।
शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई नरेंद्र सिंह, एसआई शैलेश निगम व जय सिंह चिंटू सिंह शामिल रहे। बताया कि आरोपियों के पास से 46,910 रुपये नकद के अलावा 501.28 ग्राम जेवर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें