इटावा। जीआरपी ने संगठित गिरोह बनाकर ट्रेनों में अपराध करने वाले एक शातिर अपराधी को उसके दो साथियों संग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक सें गिरफ्तार किया। इनके पास से छह मोबाइल फोन व 240 रुपये बरामद किए।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक नौशाद अहमद ने बताया कि पकड़े गए लोगों में औरैया जिले के पढ़ीन निवासी सोनू उर्फ राजकुमार जाटव, करण जाटव और फफूंद थाना क्षेत्र का सत्यवीर जाटव हैं।
सोनू की जीआरपी मथुरा थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है व पूर्व में भी इसके विरुद्ध करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। जीआरपी गाजियाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है।
बताया कि सोनू उर्फ राजकुमार का एक संगठित गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान, मोबाइल, जेवर आदि चोरी करता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा जय किशोर व लल्लन प्रसाद, हरिपाल सिंह, जितेंद्र पाल, रवि कुमार व चिंटू सिंह आदि रहे।