फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री को ओटीटी प्लेटफार्म से हुआ फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ओटीटी प्लेटफार्म आने से फिल्म इंडस्ट्री को काफी फायदा हुआ है। इंडस्ट्री में सबको काम मिलने लगा है और आजादी भी मिली है। ये कहना है टीवी कलाकार रोहित खुराना का।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखना कस्बे में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान विशेष मुलाकात में कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा फायदा हुआ है। खासकर कलाकारों को। ओटीटी से इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों को भी काम मिला है।
कहा कि पहले सिर्फ टीवी पर सीरियल आते थे और फिल्में हुआ करती थी। अब ओटीटी प्लेटफार्म उन लोगों के लिए बहुत लाभदायक हुआ है, जो क्रिएटिव सोचते हैं। एक अलग कंटेंट देते हैं। कहानियां किरदार होते है।
विज्ञापन

खुराना का मानना है ओटीटी प्लेटफार्म आने से कुछ अश्लीलता बढ़ी है, लेकिन वे इसे कहानी और स्क्रिप्ट की मांग पर निर्भर करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले टीवी पर कुछ बंदिशें हुआ करती थी। अब बंदिशें हट गई हैं।
अच्छा लिखने वालों को मौका मिलता है। कहा कि ओटीटी से सबका भला होने लगा है। त्रिपाठी वर्सेज शुक्ला वेब सीरीज के बारे में बताया कि एक पॉलिटिकल मर्डर मिस्ट्री सिरीज है।
जिसमें वे एक सीआईडी ऑफिसर रमन दीप कालरा की भूमिका अदा कर रहे हैं। ये एक गजब की राजनीतिक मिस्ट्री सीरीज है। यूपी की राजनीति से प्रेरित के सवाल पर कहा कि कुछ हद तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें