फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, तीन माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
फोटो संख्या 30 नवविवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला हुलासी में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। उसकी तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले घर से भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस को मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम नगला हुलासी निवासी रणधौर सिंह के पुत्र अमित कुमार की शादी 23 मई 2020 को चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गढ़िया दीक्षतान निवासी रामशंकर की पुत्री चांदनी (19) के साथ हुई थी। चांदनी के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। इस वजह से वह पुत्री को घर ले आए थे। लगभग आठ दिन पहले ससुराल वाले घर पहुंचे और कहने लगे कि अब परेशान नहीं करेंगे और दहेज की मांग नहीं करेंगे। इस पर ससुराल वालों के साथ पुत्री को भेज दिया। इसके बाद भी उनकी मांग बंद नहीं हुई और उसे फिर परेशान करने लगे।
शुक्रवार की चांदनी ने फांसी कैसे लगाई या ससुराल वालों ने मारकर फंदे पर लटकाया यह जांच के बाद ही पता चलेगा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार गांव पहुंचे तो मृतका के ससुराल वाले घर से गायब थे। गांव के लोगों ने मृतका के परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद मायके वाले भी घटनास्थल पर आ गए थे। एसपी सिटी रामयश सिंह और तहसीलदार रामानुज ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतरवाकर अपनी देखरेख में पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतका के पिता रामशंकर पुत्र विद्याराम ने बताया कि जब वह ग्राम नगला हुलासी आए तो उनकी पुत्री चांदनी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और गले घाव थे। उनका आरोप है कि ससुराल वाले पुत्री की मारपीट करते थे और दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के चलते पुत्री को मारकर फांसी पर लटका दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की कोई तहरीर थाना में नहीं दी गई है।

फोटो संख्या 31 घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें