फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक की मौत की जांच कानपुर देहात पुलिस करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा के निवासी ढाबा संचालक की मौत के मामले की जांच करने कानपुर देहात के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर बकेवर पहुंचे। थाना पुलिस से संपर्क कर घटना स्थल को देखा। परिजनों की मांग पर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने विवेचना कानपुर देहात को स्थानांतरित की है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी ढाबा संचालक अवनेश चंद्र उर्फ लालजी शर्मा की विगत 9 जुलाई को रात करीब साढ़े 8 बजे बोलेरो के टक्कर मार देने के बाद सैफई अस्पताल में मौत हो गई थी। ढाबा संचालक के भाइयों ने साजिशन बोलेरो चालक पर टक्कर मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया। दो भाइयों व चकरनगर के दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। थाना पुलिस इस मामले को दुर्घटना मान रही थी। इस पर मृतक ढाबा संचालक के परिजनों ने बकेवर थाना से न्याय न मिलने की बात की शिकायत आईजी रेंज मोहित अग्रवाल से की। विवेचना किसी अन्य जगह से कराने का अनुरोध किया। इस पर आईजी रेंज ने विवेचना को कानपुर देहात जनपद पुलिस को स्थानांतरित कर दी। साथ ही परिजनों के सुरक्षा की मांग पर गनर दे दिया।
शनिवार को कानपुर देहात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर समर बहादुर यादव बकेवर में कस्बा बकेवर निवासी ढाबा संचालक लालजी शर्मा की मौत के मामले की जांच करने पहुंचे। उन्होंने बकेवर थाना पुलिस की कार्रवाई की जानकारी बकेवर थाना के पूर्व विवेचक एसएसआई सुरेशचंद्र से ली। उसके बाद घटनास्थल बकेवर चौराहा का निरीक्षण किया। विवेचक मृतक ढाबा संचालक के घर पर जाकर परिजनों से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें