फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता व बकरी की जहर से हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थानाक्षेत्र के नगला सुभान गांव में सोमवार को सरिता व उसकी बकरी की मौत जहरीले आटे की रोटियां खाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने जहर का प्रकार व तीव्रता जानने के लिए दोनों का विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया है। जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं सरिता के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नगला सुभाग गांव निवासी छोटे लाल की बेटी सरिता की शादी फिरोजाबाद के मठसेना थानाक्षेत्र के बरामई गांव के प्रमोद से 2015 में हुई थी। आरोप है कि दहेज में मकान व नगदी की मांग को लेकर प्रमोद सरिता को प्रताड़ित करता था। इसकी वजह से सरिता अपनी तीन साल की बेटी बंदो को लेकर करीब 10 महीने पहले मायके आ गई थी। छोटे लाल ने बताया कि सोमवार रात प्रमोद घर आया, तो आटे में जहर मिलाकर मंगलवार की सुबह भाग गया था।
सुबह सरिता ने उसी आटे की रोटी बनाई। रोटी खाने के बाद सरिता व उसकी बकरी की मौत हो गई। जबकि, छोटे लाल, सरिता की बेटी बंदो व छोटी बहन प्रीति सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती हैं। इन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पति के पुलिस हिरासत में होने के चलते सरिता के छोटे भाई सुमित ने उसके मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

एसएसपी जय प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम में सरिता व बकरी की जहर से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रमोद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें