फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस को याद कर नम हुईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तमिलनाडु के हेलीकाप्टर दुुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत दंपति समेत 11 अन्य सैन्य अफसरों की दुखद मौत पर जिले भर में शोकसभाओं के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में उनकी आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर मौन धारणकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस शोक सभा में प्रबंधक कैलाश चंद्र सहित बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में जनपद के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अटेवा के अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री राजेश जादौन, वीरेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सेना के सर्वोच्च अधिकारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अंजूश्री, मनोज त्रिपाठी, विवेक प्रकाश मिश्रा, अवधेश कुमार, रामेंद्र चौहान, अमलेश कुमार, डॉ संजय वर्मा, आशुतोष तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, मिताली शुक्ला, निधि द्विवेदी, रिचा पोरवाल, शुक्ला ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जसवंतनगर हाईवे पर स्थित बचपन प्ले स्कूल में प्रबंधक लख्मीचंद दीक्षित, मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल दीक्षित एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया।
भरथना के विक्टर पब्लिक इंटर कालेज में छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों की मौजूदगी संग प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी भी मौजूद रहीं।
बकेवर के जनता कॉलेज बकेवर में छात्रों व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी और एनसीसी कैडेट्स ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
लवेदी के ग्राम दाउदपुर में शिवजीवन, ओमप्रकाश, सर्वेश, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, गिरजेश, पंकज त्रिपाठी ने मोमबत्तियां जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें