उन्होंने कहा कि तहसील व थानों में भ्रष्टाचार है। किसानों पर बिजली के संबंधित फर्जी तरीके से जुर्माना व मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सत्ता में आने पर ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सब एक हैं। अखिलेश ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा कर किसान, व्यापारी, मजदूर को अपनी तरफ मोड़ लिया है।
आदित्य बोले- भाजपा को हटाने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट
इस दौरान प्रसपा महासचिव और पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हुआ है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव अब एक हैं। मंदिर का निर्माण न्यायालय ने आदेश पर हो रहा है, भाजपा उसका झूठा क्रेडिट ले रही है। विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने कहा कि आज 51 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। शिवपाल सिंह सत्ता में होंगे तब ताखा में 500 विकास कार्यों का शिलान्यास करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, बसरेहर ब्लाक प्रमुख बबलू यादव, जिला पंचायत सदस्य सत्यभान यादव, आशू यादव, शिवम यादव, जयराज सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल, राधेश्याम यादव, सुरेश लोकदल, ताले सिंह यादव, अजय यादव आदि ने भी संबोधित किया। ब्लाक प्रमुख प्रीती यादव मौजूद रहीं।
कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे सपाई
स्थानीय स्तर के कुछ कार्यकर्ताओं को छोड़कर ज्यादातर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। महिलाओं की संख्या जरूर अधिक रही। ताखा क्षेत्र पंचायत और विधायक निधि से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने 51 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।