इकदिल। थाना क्षेत्र के पक्का बाग स्थित हर्षवर्धन होटल पर बुधवार रात को खाना खा रहे प्रतापगढ़ के थाना लालगंज, उरेह आचार्य तेजगढ़ निवासी मोहम्मद अल्ताफ आलम की तबीयत खराब हो गई।
होटल के कर्मचारी शिवम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। उसके पास से 10630 रुपये, अहमदाबाद से कानपुर जाने का टिकट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सामान मिला।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि अल्ताफ सपना ट्रैवल्स एजेंसी की बस से यात्रा कर रहा था। थाना प्रभारी रामेश सिंह ने कहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वह प्रतापगढ़ चले गए।