फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने नहीं छोड़ी शराब तो पत्नी ने छोड़ दी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के हवेली समर्थर गांव में पति ने शराब पीना नहीं छोड़ा, तो पत्नी ने फांसी लगाकर दुनिया छोड़ दी। खेत से लौटे पति ने पत्नी के शव को फंदे पर लटका देख सूचना पुलिस व परिजनों को दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों के आने से पहले वह अपने पिता के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

हवेली समर्थर गांव निवासी सुरजीत चौहान की शादी 22 जून 2020 को औरैया के थाना फफूंद, गढ़ा गांव निवासी तहसीलदार सिंह की बेटी राखी (21) से हुई थी। परिजनों ने बताया कि सुरजीत शराब का आदी है।
उसे राखी हमेशा शराब छोड़ देने की बात कहती थी, लेकिन वह उसकी बात नहीं मानता था। बुधवार रात को भी वह शराब पीकर घर लौटा तो दंपती के बीच विवाद हो गया था। परिजनों के समझाने पर वह सो गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सुरजीत अपने पिता साहब सिंह के साथ खेत में काम करने चला गया। घर में राखी व उसकी बीमार सास थी।
इस दौरान राखी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में खेत से घर लौटे सुरजीत ने कमरा बंद देख राखी को काफी आवाजें दी।
जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसने खिड़की से अंदर झांका तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने जानकारी परिजनों को दी और किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारकर बेड पर लेटाकर पुलिस को सूचना दी।
इसी बीच सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। लेकिन तब तक सुरजीत अपने पिता के साथ मौके से भाग चुका था। थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों व मायके पक्ष से पूछताछ की जा रही है। पति के शराब पीने से नहीं मानने पर विवाहिता के आत्महत्या करने का कारण पता चला है। पुलिस टीम फरार पति व ससुर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें