फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह के तीनों आरोपी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ऊसराहार। पुलिस ने रविवार रात अघीनी मंदिर के पास अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से एक बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू, पांच बाइक के पार्ट्स व वाहनों को काटने के उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन

ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पुलिस टीम रविवार रात को क्षेत्र के सरैया अंडरपास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 128 के नीचे मौजूद थी।
इस दौरान सूचना मिली कि अघीनी मंदिर के पास कुछ लोग वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों के नाम भरथना ब्रहमनगर निवासी अनुज गुप्ता, गोविंद गुप्ता व ऊसराहार के अघीनी गांव निवासी जानू गुप्ता है। ये तीनों वाहनों की चोरी कर उनके पार्ट्स व चेचिस नंबर निकालकर अलग करते थे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें बेंच देते है। तीनों को रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें