फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा पुलिस ने 27 जुलाई को पुलिस कर्मियों को पीटकर ओवरलोड ट्रक छुड़ाकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को शनिवार देर रात उदी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से स्कार्पियो भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

चंबल पुल पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए 27 जुलाई को चेकिंग कर पुलिस कर्मियों पर खनन माफिया ने अपने 20-25 साथियों के साथ लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया था।
इस दौरान पथराव कर ओवरलोड ट्रक छुड़ाकर ले गए थे। हमले में दरोगा संजीव सिंह समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने पांच नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस टीम उदी चौराहे पर चेकिंग कर थी। इस दौरान एक स्कार्पियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर स्कार्पियों व उसमे सवार तीन लोगों को पकड़ लिया।
सीओ जसवंतनगर राजी व प्रताप सिंह ने बताया पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला भिंड थाना फूफ के रामपुर निवासी मंडोली उर्फ शिव अवतार, रामकेश व फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज जाइमी गांव निवासी बृजेश कुमार बताया।
उनके पास से एक बिना नंबर की स्कार्पियों कार भी बरामद हुई। पुलिस मामले में फरार चल रहे नामजद समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास बढ़पुरा व मध्यप्रदेश समेत इटावा के आसपास जिलों में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें