फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकों की नियुक्ति में नहीं चलेगी प्रधानों की मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पंचायत सहायकों की नियुक्ति में अब प्रधानों की मनमानी नहीं चलेगी। चयन में मिल रही शिकायतों को देखते हुए अब तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत की बैठक से आने वाली सूची का पहला परीक्षण यह कमेटी करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। तब जिलास्तरीय कमेटी मेरिट सूची को अंतिम रूप देगी।
जिले की 471 में 470 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है। एक ग्राम पंचायत हरौली में पंचायत सहायक का कोई आवेदन नहीं आया है। इन 470 ग्राम पंचायतों में सहायक पद के लिए 5181 आवेदन आए थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर इनकी मेरिट बनाई गई है। अब जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि तहसील स्तर पर इनका परीक्षण कराया जाएगा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई हैं।
यह कमेटी ग्राम पंचायत से आई मेरिट लिस्ट का परीक्षण करेगी। सोमवार की शाम तक अपनी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपेगी। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है जो मेरिट लिस्ट को फाइनल करेंगी।
वैसे सितंबर के पहले सप्ताह में पंचायत सहायकों की नियुक्ति किए जाने की संभावना लग रही थी। आवेदन पत्रों के परीक्षण करने को लेकर अब समय बढ़ गया है।
तहसील स्तर पर सभी आवेदन पत्र मेरिट लिस्ट के साथ भेजे गए हैं। ताकि उसका परीक्षण किया जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों की मेरिट बनाई गई थी।
इसके बाद कुछ स्थानों से इसमें गड़बड़ी की शिकायतें भी आई थी। ग्राम पंचायत सहायक का पद उसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिस वर्ग का पद ग्राम प्रधान के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें