फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के ध्यानार्थ: 14 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 30- पुलिस गिरफ्त में आरोपी गुलाब खान - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। कोतवाली पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत 14 सालों से फरार चल रहे आरोपी को मैनपुुरी के घिरौर गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले के संबंध में आरोपी के घर की कुर्की हो चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि मैनपुरी के थाना घिरौर, बड़ाहार गांव निवासी गुलाब खान 2007 से गोवध अधिनियम के तहत फरार चल रहा था। वह जमानत करवाने के बाद तारीख पर कोर्ट नहीं पहुंचा था, तब से फरार था।
मामले में कोर्ट से वारंट निकला और आरोपी के घर कुर्की की गई। लेकिन तब भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिशें दे रही थी।
विज्ञापन

तभी पुलिस ने सटीक सूचना पर आरोपी गुलाब खान को उसके घर मैनपुुरी के घिरौर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे जसवंतनगर कोतवाली ले आई। सोमवार को कोर्ट में पेशकर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें