फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान और तकनीक ने बदल दी पूरी दुनिया

विज्ञापन
फोटो संख्या 03: आईसीटी कक्ष का उद्घाटन करते समूह सदस्य राम जनम सिंह - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। विज्ञान और तकनीक ने पूरी दुनिया को बदल दिया है। शिक्षण में टेक्नो फ्रेंडली होना हमारे काम को अधिक सुविधाजनक बनाता है। जो शिक्षकों का क्षमता संवर्धन करता है।
विज्ञापन

विद्यालय का आईसीटी कक्ष निश्चित रूप से बच्चों को विषयों को समझने में मदद करेगा और शिक्षकों का काम आसान बनाएगा। यह बात राज्य संसाधन समूह के सदस्य राम जनम सिंह ने ब्लाक बढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय सकरौली में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए आईसीटी (इन्फॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी) कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कही।
जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने कहा कि विद्यालय स्टाफ का यह प्रयास निश्चित रूप से उपयोगी है। जिला समन्वयक मनोज धाकरे ने कहा कि बच्चों को दुरूह विषयों का सरल प्रस्तुतिकरण प्रोजेक्टर के माध्यम से सहज रूप में किया जा सकेगा और विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

एसआरजी मीनाक्षी पांडेय ने इस कार्य को आईसीटी के क्षेत्र में एक नवाचार बताया। एआरपी राकेश पांडेय एवं सुनील चतुर्वेदी ने विद्यालय के इस कार्य को प्रेरणास्पद बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं एकांकी नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संकुल संगावली के सभी संकुल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापिका वीनस सेंगर ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस दौरान राम प्रकाश, दिव्य राणा, पवन श्रीवास्तव, अशोक कुमार, विनय कुमार, कविता, रोहित कुमार आदि शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें