फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कार्डियोलॉजी विभाग के निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समीर सर्राफ की तहरीर पर यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अमित सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट, धमकी, गाली-गलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सैफई थाना पुलिस ने कोर्ट आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की है। डॉ. समीर सर्राफ का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर ने तीन और चार मार्च 2021 को उन्हें ऑडियो-वीडियो भेजा था। साथ ही इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने की कोशिश की।
असमर्थता जताने पर जानमाल की धमकी दी थी। मामले में उन्होंने सैफई थाना से पुुलिस के आला अफसरों से कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
इस मामले में सीजेएम ने 17 अगस्त को थाना प्रभारी सैफई को मामले में रिपोर्ट दर्जकर विवेचना किए जाने के आदेश दिए थे। थाना प्रभारी हामिद सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें