फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलगत विद्वेष की भावना से बांटी जा रही है राहत सामग्री

विज्ञापन
फोटो संख्या 23- सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री के वितरण में भाजपा पर दलगत भेदभाव कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसवारा में 90 बाढ़ प्रभावितों में सिर्फ 50 को राहत सामग्री दी गई। उन 40 लोगों में ऐसे बहुत से हैं जिनका काफी नुकसान हुआ उनका नाम दलगत विद्वेष की भावना से कटा गया। ऐसी घिनौनी राजनीति का सपा विरोध करती है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाढ़ ग्रस्त का दौरा और दावे दोनों हवाई हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इटावा पुलिस लाइन में कितने लोगों को राहत सामग्री बांटी गई।
विज्ञापन

कई पीड़ितों को राहत देने के नाम पर बुलाया गया। लेकिन उन्हें अंदर ही नहीं घुसने दिया। हजारों परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्हें दो वक्त का खाना तक नहीं मिल रहा है।
चकरनगर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित 30 गांवों के लोग अभी भी अंधकार में जी रहे हैं। कल बाढ़ पीड़ितों को बांटी जाने वाली राहत सामग्री में चकरनगर को 70 और बढ़पुरा को 50 कुल 120 पैकेट बांटे गए।
लोग भूखे है जानवर मर रहे है। तेजी से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में केवल भाजपा समर्थित लोगों की सूची बनाकर उन्हें ही राहत सामग्री दी जा रही है।
विज्ञापन

दुर्भावना वश उन लोगों की मदद की गई। जिनके घर भी नहीं डूबे थे। जनता के साथ कुदरत ने तो क्रूर मजाक किया ही है लेकिन सरकार राहत सामग्री बांटने के नाम पर उनके साथ मजाक बिल्कुल भी न करे। वार्ता के दौरान चंदन सिंह बघेल, बृजमोहन राजपूत, आनंद यादव टंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें