फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरर में सो रहे बुजुर्ग पर गिरा कच्चा मकान, मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या 19- मृतक बुजुर्ग की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ऊसराहार। थानाक्षेत्र के मोहरी गांव में सोमवार रात एक कच्चे मकान की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

मोहरी गांव निवासी सरमन सिंह बाथम(67) सोमवार रात घर के आंगन में सो रहे थे। बेटे धर्मेंद्र, जितेंद्र व प्रदीप अपने कमरों में थे। रात में मकान की छत व दीवार उन पर भरभराकर गिर पड़ी।
आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर बुर्जुग को बाहर निकाला। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष तेज सिंह, तहसीलदार जगदीश व लेखपाल रोहित गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर नुकसान का आंकलन किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार जगदीश सिंह ने बताया पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रूक-रूककर हो रही बारिश की वजह से कच्चे मकान की दीवारों व छतों पर नमी आ गई है, जिसके चलते मकान गिरा।
विज्ञापन

आवास मिलने के बाद भी थे कच्चे मकान में
तहसीलदार ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक सरमन को पांच साल पहले प्रधानमंत्री आवास मिला था लेकिन परिवार बड़ा होने पर वह कच्चे मकान का भी उपयोग कर रहे थे। प्रधानमंत्री आवास में बुजुर्ग के बेटे-बहू रहते हैं।

फोटो संख्या 20- बारिश की नमी के कारण गिरा मकान- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें