फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की तस्करी में फंसे प्रोफेसर डॉ.अभय सिंह निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। खून की तस्करी करने के मामले में फंसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अभय सिंह को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

साथ ही यूनिवर्सिटी ने ब्लड बैंक के ऑडिट और डॉ. अभय की व्यक्तिगत गतिविधियों की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भी कर दिया। यह जानकारी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि एसटीएफ टीम ने डॉ. अभय सिंह व अभिषेक पाठक को खून की तस्करी के मामले में लखनऊ में गिरफ्तार किया था। इस संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार को संज्ञान लेते हुए आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभय सिंह को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुलसचिव के मुताबिक डॉ.अभय 18 अगस्त 2016 से यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। यूनिवर्सिटी ने ब्लड बैंक के ऑडिट व डॉ. अभय सिंह की व्यक्तिगत गतिविधियों की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ब्लड बैंक के सभी अभिलेखों को उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर सील कराया गया है।
डॉ. अभय के निलंबन के बाद पैथोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रूपक अग्रवाल को ब्लड बैंक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें