फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 45 हजार लोगों का वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोनारोधी टीकाकरण के विशेष अभियान के तहत सोमवार को 45 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे पहले जिले में 25 से 28 हजार लोगों का सफल टीकाकरण अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि अभियान के दौरान 41 हजार लोगों को कोविशील्ड व चार हजार लोगों को कोवॉक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य है। जिले में 200 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
जिले में अब तक 6 लाख 78 हजार से ज्यादा लोगों को टीके लग चुके हैं। सोमवार को 45 हजार का लक्ष्य पूरा होता है तो यह संख्या सात लाख पार हो जाएगी। अभियान के तहत टीका न लगवाने वाले 20 गांव चिह्नित करते हुए सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

टीका न लगवाने वाले 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी लक्षित कर वैक्सीनेशन किया जाएगा। साथ ही 18 साल से ऊपर के 10,500 से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। अभियान की मॉनीटरिंग विश्व स्वास्थ्य संगठन करेगा।
टीकाकरण से जुड़े सभी वैक्सीनेटरों को अभियान सफल बनाने के संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रभारी सीएमओ ने लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीका लगवाने की अपील की। विशेषकर पहली डोज लगवा चुके लोगों से दूसरी डोज जरूर लगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें