फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीजों के इलाज में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका रही महत्वपूर्ण

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- विश्व फिजियोथेरेपी सप्ताह पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्क? - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में फिजियोथेरेपी विभाग ने विश्व फिजियोथेरेपी सप्ताह पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य कार्यक्रमों में फिजियोथेरेपी पर आधारित कार्यशाला ‘लॉग कोविड- रिहैविलिटेशन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डा रमाकांत यादव ने किया। इस दौरान विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ.रमाकांत यादव ने कहा कि पूरा विश्व पिछले दो सालों से कोविड-19 महामारी से जूझ रहा हैं। कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज में चिकित्सकों के साथ फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।
कोविड-19 की दूसरी लहर में मरीजों को सांस लेने में परेशानी, मसल्स में कमजोरी और थकान जैसे लक्षण थे। इस दौरान फिजियोथेरेपी की मदद से बड़ी संख्या में मरीजों को फायदा हुआ। इसमें चेस्ट फिजियोथेरेपी से मरीजों के सैचुरेशन यानी ऑक्सीजन लेवल में वृद्धि के साथ लंग्स की रिकवरी में भी मदद मिली है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.आदेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान वायरस, फेफड़ों और छाती को काफी क्षति पहुंचाने वाला रहा।
ऐसे में फिजियोथेरपी से काफी लाभ मिला। इस दौरान संकायाध्यक्ष डॉ.आलोक कुमार, विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन डॉ.पीके जैन, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, पेरामेडिकल संकायाध्यक्ष एवं फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डा सूरज कुमार, फैकेल्टी मेंबर डॉ.गौरी शंकर, नेहा रस्तोगी, अंजली अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें