फ़ोटो संख्या 06- भरथना क्षेत्र नगला हनुमान में क्षत्रिय सम्मेलन में भाग लेते पदाधिकारी
- फोटो : ETAWAH
भरथना। क्षेत्र के नगला हनुमान (रौरा) में क्षत्रिय महासभा स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में क्षत्रिय सम्मेलन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने युवाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
मंच अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज को आपस के मतभेद भुलाकर आगे बढ़ना होगा। क्षत्रियों में हमेशा त्याग की भावना रही है। समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की भी सहायता कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना होगा।
हंसकुमार सिंह चौहान एड ने कहा कि क्षत्रिय समाज जब तक सजग नहीं होगा उन्नति के मार्ग पर नहीं बढ़ सकेगा। उन्होंने युवाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी विचार प्रकट किए।
इस दौरान विशुन सिंह भदौरिया, डा.धर्मेंद्र कुशवाह, रघुराज सिंह कुशवाह, विनोद सिंह चौहान आदि ने क्षत्रिय एकता व उनके उत्थान के संबंध में विचार प्रकट किए।
सम्मेलन में रुद्रपाल सिंह भदौरिया, सोनू कुशवाह, शंकर सिंह सेंगर, रमेश गौर, रमेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजवीर सिंह, भीखम सिंह मौजूद रहे।