फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएम रेडियो स्टेशन के लिए सांसद ने लिखा संचार मंत्री को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा व औरैया जनपद में एफएम रेडियो स्टेशन खोले जाने की मांग सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने केंद्रीय संचार इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से की है। इसके लिए सांसद ने उन्हें पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि उनके संसदीय क्षेत्र के इन दोनों जिलों में एफएम रेडियो स्टेशन न होने की वजह से बीहड़ी क्षेत्र की जनता सरकार की योजनाओं से वंचित रहती है।
इटावा व औरैया जिलों की आबादी करीब 25 लाख है। ऐसे में इन दोनों जिलों में एफएम रेडियो की अत्यंत आवश्यकता है। जिससे अधिक से अधिक बीहड़ी क्षेत्र के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

हालांकि शहर में ग्वालियर रोड स्थित ग्राम धूमनपुरा में एफएम प्रेषित आकाशवाणी इटावा लगभग बनकर तैयार है। करीब सौ मीटर टॉवर इत्यादि भी लग चुके हैं।
आकाशवाणी कार्यक्रमों को करीब 25 किलोमीटर दूर तक सुना जा सकेगा। सूत्रों की मानें तो स्टाफ की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। अब इंतजार है तो एफएम आकाशवाणी केंद्र के शुभारंभ का, सांसद के इस पत्र के बाद उम्मीद की जा सकती है कि इटावा आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ जुलाई में कभी भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें