फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोर ले गए लाखों का माल

विज्ञापन
दुकान का टूटा शटर देखते सीओ भरथना - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। भरथना मार्ग स्थित हर्राजपुर गांव में बुधवार की रात सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोर 10 रुपये नगद व लगभग दो लाख से ज्यादा कीमत का सोना-चांदी उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, दुकान के बगल में दो घरों में भी चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

इटावा शहर के पुराना बस स्टैंड निवासी अरविंद कुमार की भरथना मार्ग पर हर्राजपुर गांव में दीपक कुमार के मकान में सर्राफा की दुकान है। नौ सितंबर को ही दुकान खुली है।
अरविंद कुमार बुधवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले दीपक कुमार ने दुकान का शटर टूटा देख अरविंद कुमार को मोबाइल फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ भरथना विजय सिंह बकेवर थाने की फोर्स के साथ पहुंचे और सराफ से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
सराफ ने बताया कि चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और 10 हजार रुपये नगद, करीब एक तोला सोना व डेढ़ किलो चांदी तकरीबन दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने बताया कि सराफ व आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
वहीं, सराफ की दुकान के बगल में चोरों ने हर्राजपुर गांव के अरविंद व लल्लेश कुमार के मकान में भी चोरी का प्रयास किया। लल्लेश के मकान के पीछे से जंगले की जाली तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें