फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद के निजी सचिव के घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
घर में खुली अलमारी व उसकी तिजोरी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास स्थित पूर्व राज्यसभा सांसद के निजी सचिव के घर में चोरों ने तोड़फोड़ की। एलईडी टीवी, जेवर व नगदी समेत छह लाख से अधिक का सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पड़ोसी ने कमरों के ताले टूटे व अंदर सामान बिखरा पड़ा देख सूचना निजी सचिव को दी। निजी सचिव शाम को अपने माता-पिता के साथ इटावा पहुंचे और सूचना डायल 112 पर दी।
आईटीआई चौराहे के पास पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निजी सचिव राहुल कुदेसिया का मकान है, जो करीब एक माह से बंद था। वह इन दिनों अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद के लाल कुआं में रह रहे है।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि गुरुवार सुबह आईटीआई चौराहा स्थित पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि मकान के अंदर कमरों के ताले टूटे व सामान बिखरा पड़ा है। यह सुनकर वह अपने माता-पिता के साथ इटावा आए।
घर के अंदर गए तो कमरों में रखी दो अलमारी व शो केस (दीवार वाली अलमारी) टूटे व बेड के गद्दे अलग पड़े हुए थे। कमरे का अन्य सामान भी बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखे चार लाख रुपये के जेवर, कुछ नगदी, एलईडी टीवी समेत करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए है। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की है।
डॉयल 112 को सूचना दी। एसएसपी को भी घटना से अवगत कराया है। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ का कहना है कि चोरी के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

घर में तोड़फोड़ के बाद जमीन पर गिरी अलमारी व बिखरा सामान- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें