फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 ग्राम पंचायतों में सहायकों की चयन प्रक्रिया में मिली अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायतों में कामकाज को सुलभ बनाने के लिए पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री आपरेटर की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 34 ग्राम पंचायतों से भेजे गए चयन प्रस्तावों में अनियमितताएं मिलने पर जिला स्तरीय चयन समिति ने प्रस्तावों को वापस करते हुए नये सिर से चयन प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

एक ग्राम पंचायत में तो कोई आवेदक नहीं आया। इसलिए यहां चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई। ऐसे में 435 ग्राम पंचायतों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। जबकि 36 ग्राम पंचायतों में अभी इंतजार करना पड़ेगा।
शासन के आदेश पर सभी ग्राम पंचायतों में मानदेय पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया जुलाई के महीने में शुरू हुई थी। 30 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्राम पंचायतों को प्राप्त आवेदन पत्रों को ग्राम पंचायत के सूचना पट पर प्रदर्शित करना था।
विज्ञापन

आवेदन ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और डीपीआरओ कार्यालय में लिए गए। सभी आवेदनों को ग्राम पंचायतों में भेजा गया। प्राप्त आवेदनों के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार करके जिले स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को भेजा गया।
ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण करने के बाद जिला स्तरीय समिति ने अनुमोदन प्रदान किया। कुल 471 ग्राम पंचायतों में बढ़पुरा की हड़ौली पंचायत को छोड़कर 470 पंचायतों में 5181 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायतों में मेरिट बनाने को लेकर तमाम शिकायतें मिलने के बाद जिलाधिकारी ने तहसीलदार से सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद ही अंतिम रूप से प्रस्ताव जिला समिति को भेजे गए।
जिला समिति ने महेवा ब्लाक की ग्राम पंचायत सिंगौली में प्राप्त प्रस्ताव को रद्द कर दिया। यहां कोई भी आवेदक निर्धारित योग्यता के मानक के अनुरूप नहीं मिला। हड़ौली पहले से ही रिक्त थी।
एक सप्ताह के अंदर होगी तैनाती
डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि 435 ग्राम पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया का अनुमोदन होने के बाद अनुबंध करने का आदेश ग्राम पंचायतों को दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी ग्राम पंचायतों में अनुबंध आदेश जारी हो जाएंगे।
34 ग्राम पंचायतों में मेरिट में गड़बड़ी मिलने पर प्रस्तावों को संबंधित पंचायतों को वापस कर दिया गया है। इन स्थानों पर अब नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें