फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दिखा लोगों में उत्साह

विज्ञापन
फोटो संख्या 29 स्वतंत्रता दिवस पर सजाया गया जिलाधिकारी कार्यालय। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को भव्य और यादगार बनाने के लिए शनिवार को बच्चों से लेकर बड़े सभी तैयारियों में लगे रहे। जिला मुख्यालय पर सभी सरकारी भवन शनिवार शाम होते ही रंग बिरंगी झालरों से जगमगा उठे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए बच्चे भी बेहद खुश नजर आ रहे थे। शहर में भरथना चौराहा स्थित तुलसी नगर निवासी समृद्धि कुशवाहा, अनंत प्रताप सिंह कुशवाहा, याशिका यादव व अनुराग यादव का कहना था।
स्कूल जाकर खुशियां मनाने का अपना अलग मजा था, लेकिन कोरोना की वजह से स्कूल न जाने के बावजूद मोहल्ले में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि कुछ बच्चे हाथों में अभी से तिरंगा झंडे लेकर अपनी खुशियां प्रदर्शित कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 अगस्त को लेकर सरकारी व प्राइवेट इमारतें सजाई गई हैं।
रंग-बिरंगी झालरों से इमारतें जगमगाती रहीं। रविवार की सुबह सरकारी भवनों, कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रशासन ने क्रास कंट्री रेस का भी आयोजन किया। शाम को स्टेडियम में हाकी व फुटबाल मैच भी होगा।

फोटो संख्या 28 स्वतंत्रता दिवस पर सजाया गया विकास भवन।- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें