फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र में आग से जले दो घर, गृहस्थी हुई बर्बाद

विज्ञापन
घर में लगी आग बुझाते फायर कर्मी व ग्रामीण - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के नगला आशाराम (बेटियापुर) में शनिवार दोपहर जीवन सिंह नायक व बचू सिंह के घरों में आग लग गई। दमकल विभाग को सूचना देकर लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों की गृहस्थी जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
जीवन सिंह नायक परिवार के साथ दोपहर में घर में थे। करीब एक बजे घर के छप्पर में आग लग गई। लपटें उठती देखकर लोगों ने शोर मचाया।
जीवन सिंह परिवार के साथ घर से बाहर भाग कर जान बचाई। कुछ ही पलों में लपटों ने पड़ोसी बचू सिंह के घर को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने पानी, मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय सिंह ने बताया कि किसान जीवन सिंह के घर में रखा 50 क्विंटल गेहूं, साइकिल व गृहस्थी अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। बचू सिंह नायक के घर में चारपाई, अनाज समेत पूरी गृहस्थी जल गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। नुकसान का लेखपाल ने मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें