लवेदी। मड़ौली ग्राम पंचायत में लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर ईटों की गिट्टी डलवाकर रोलर चलाकर सड़क को गड्डामुक्त कराने का काम शुरू करा दिया है। ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। दिलाने के लिए काम में जुटा है।
विज्ञापन
सोमवार के अंक में अमर उजाला ने सड़क पर गंदा पानी नरक हुई जिंदगानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मड़ौली पंचायत की ईकरी रोड पर लोक निर्माण विभाग ने जलभराव के कारण हुए गड्ढों को भरवाने के लिए ईंटें डलवायी।
इसके बाद रोलर चलवाकर ईटों को बराबर करवाया। समाजसेवी गुड्डन परिहार और बृजेंद्र सिंह ने बताया कि खबर प्रकाशित होते ही काम शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।