फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से निकाले 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। साइबर ठगी के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। नया मामला भरथना थाना क्षेत्र का है। जहां साइबर ठगों ने एक एनआरएलएम कर्मचारी के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर के विजयपुर निवासी कुलदीप कुमार सामाधिया पुत्र छोटे लाल सामाधिया बसरेहर कस्बे में स्थित एनआरएलएम संस्था में कार्यरत हैं। दो मार्च को उन्होंने भरथना स्थित एक एटीएम से दो हजार रुपये निकाले, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले और उनके खाते से कट गए। जिस पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया, बैंक कर्मचारी ने ऑनलाइन शिकायत करने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने गूगल से सर्च कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें