फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ऑल विजेता बना सेंट मैरी इंटर कॉलेज

विज्ञापन
लॉयन सफारी में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत इटावा सफारी पार्क में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। सेंट मैरी इंटर कॉलेज ओवरऑल विजेता रहा। प्रतियोगिताओं में 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

पहले दिन हुई निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेंट मैरी इंटर कॉलेज की सुहानी वर्मा, वंशिका सिंघल व शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल की रचिता भदौरिया पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहीं। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की आयुशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में सेंट मैरी के अभिषेक पाल पहले, सेविन हिल्स इंटर कॉलेज की अंशिका भदौरिया द्वितीय, पुलिस मार्डन स्कूल की अर्पिता भदौरिया व सनसाइन पब्लिक स्कूल के समृद्धि शुक्ला तृतीय तीसरे स्थान पर रहीं। शाकुंतलम की सौम्या भदौरिया व सेंट मैरी के आशुतोष वर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
नेचर वॉक व स्लोगन प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल एकेडमी के विनायक कश्यप प्रथम, सनशाइन के प्रिंस द्वितीय, संत विवेकानंद की प्रतिभा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। शाकुंतलम की प्रज्ञा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुदिति ग्लोबल एकेडमी की दिव्यांशी सिंह प्रथम, रेडवुड ग्लोबल स्कूल के उत्कर्ष वर्मा द्वितीय, पुलिस मार्डन स्कूल के आलोक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सेंट मैरी के यशस्वी यादव ने सांत्वना पुरस्कार जीता। जूनियर वर्ग में पान कुंअर इंटरनेशनल स्कूल के कमल कांत प्रथम, सुदिति ग्लोबल के आर्यन यादव द्वितीय, अनुष्का यादव तृतीय एवं सेंट मैरी की भक्ति अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। मोबी वॉक प्रतियोगिता में सेंट मैरी की रागी दुबे प्रथम, पानकुंअर के मोहित कुमार द्वितीय, सेविन हिल्स के अमन व सुदिति ग्लोबल की भूमि पाल तृतीय रहीं। सेविन हिल्स की मानसी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
बर्ड वाचिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में संत विवेकानन्द स्कूल के आर्यन चौधरी प्रथम, सेविन हिल्स की आसमा यादव द्वितीय, पान कुंअर के लिंकन गोयल तृतीय रहे। सेंट मैरी की रागी दुबे को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में संत विवेकानंद स्कूल के आलोक सिंह प्रथम, पान कुंअर के नितिन गौतम द्वितीय, त्रसिका यादव तृतीय स्थान पर रहे। संत विवेकानंद स्कूल के कुंअर प्रताप सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला।
समापन समारोह में सामाजिक वानिकी प्रभाग के निदेशक अतुल कांत शुक्ला, औरैया के प्रभागीय निदेशक सुंदरेशा, उप निदेशक सफारी पार्क अरुण कुमार सिंह, वन्यजीव वैज्ञानिक बीएन सिंह ने संबोधित किया। संचालन समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष हरीशंकर पटेल ने किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत कुमार सक्सेना, एजुकेशन ऑफीसर कार्तिक द्विवेदी, सुपरवाइजर श्रीप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें