फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली के करमगंज निवासी अभिषेक कुमार अपनी पत्नी सुलेखा के साथ बुधवार रात कार से आगरा की तरफ से घर लौट रहे थे। तभी जसवंतनगर के खेड़ा धौलपुर गांव के पास ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, सिविल लाइन क्षेत्र के बरौली खुर्द गांव निवासी शुभम की बाइक लुहन्ना चौराहा फौजी होटल के सामने फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। इधर, बकेवर के विनायकपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर अंदावा गांव निवासी शिवा घायल हो गया।
जसवंतनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात वाहन की टक्कर से हरियाणा के जिला मेवात, नगीना खानपुर घाटी निवासी ट्रक चालक सलाहउद्दीन घायल हो गया। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के वाह रोड पर कृष्णा नगर पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मदायन गांव निवासी बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के भटपुरा मोड़ के पास सुनील कुमार का सात साल का बेटा प्रिंस सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजनों व पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें