फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्या समाधान को लेकर करेंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरे जिले में काम और संघर्ष करने के लिए पूरी निष्ठा से खड़ा है। सपा व्यापार सभा पूरी ईमानदारी व सच्चाई के साथ समाजवादी विचारधारा पर खुलकर काम करने वाला संगठन हैं। सपा की नीतियों और लोहिया के सिद्धांतों पर चलने वाले विशुद्ध राजनीतिक संगठन में शामिल होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह बात समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने शनिवार को शहर में शास्त्री चौराहा स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सपा व्यापार सभा ऐसा संगठन नहीं है, जो गैर-राजनीतिक होने का दिखावा या ढोंग तो करता हो, लेकिन अपने छिपे हुए राजनीतिक मंसूबों के लिए ही काम करते हैं। कहा समाजवादी व्यापार सभा व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार, व्यापारियों को बढ़ावा देने वाली नीतियों और योजनाओं पर काम करेगी। साथ ही व्यापारिक क्षेत्र की बाधाओं को निपटाने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने कहा कि वह व्यापारी समाज की खुशहाली के लिए रेहड़ी पटरी वालों से लेकर बड़े शोरूमों तक समानता के आधार पर उनके संरक्षण पर जोर देंगे।
कहा कि व्यापारियों को एक साथ लेकर विशेष रूप से व्यापारी एकता को मजबूत करने की दिशा में काम करते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारा क़ायम करेंगे। जिससे एक अरसे से चली आ रही व्यापारिक मुसीबतों और मुश्किलों पर रोक लग सके। वार्ता के दौरान समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, संरक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, महासचिव नवीन कुमार, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, जितेंद्र सोनी, जिला सचिव जय कश्यप, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, नगर अध्यक्ष मुहम्मद शाह खालिद, मीडिया प्रभारी धरमवीर राजवंशी, मनोज गुप्ता, संतोष सोनी रितिक जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें