फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से सिपाही की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। नगर के मंडी रोड निवासी व डेंगू पीड़ित सिपाही की गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार दोपहर मौत हो गई। 33 वर्षीय सतेंद्र कुमार पुत्र स्व: ध्रुव सिंह अलीगढ़ की 38 पीएसी बटालियन में चालक थे।
विज्ञापन

पत्नी संगीता देवी ने बताया 16 सितंबर को ड्यूटी के दौरान पति की तबीयत बिगड़ने पर अलीगढ़ में निजी चिकित्सक से इलाज कराया था। आराम नहीं मिलने पर कानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुधार नहीं होने पर शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन रविवार की दोपहर करीब 12 बजे सतेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई। कानपुर के चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि की थी। संगीता देवी ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां प्रियांशी व तान्या व पुत्र आरव हैं। करीब आठ माह पहले ससुर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें