फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने उर्वशी दीक्षित को किया सम्मानित

विज्ञापन
राष्ट्रपति से ऑनलाइन सम्मानित होती उर्वशी दीक्षित - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल के पुरुष अस्पताल में कार्यरत असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट उर्वशी दीक्षित के सम्मान में महीने भर के अंदर बुधवार को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। जब उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए योजना आयोग भवन लखनऊ में नेशनल फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार 2020 दिया।
विज्ञापन

उर्वशी दीक्षित गत 21 अगस्त को लखनऊ में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सम्मानित किया था। कार्यक्रम में प्रदेश की जिन 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया था, उनमें से इटावा से उर्वशी दीक्षित भी शामिल थीं। एक महीने के अंदर राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें