फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक व पूजा-अर्चना से किया महादेव को प्रसन्न

विज्ञापन
फोटो संख्या 25: हमीरपुरा मंदिर पर उमडी शिवभक्तों की भीड़ - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शहर से ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना करते हुए उनका जलाभिषेक किया। बाबा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बेल पत्र, फल, फूल और मिष्ठान अर्पित किया।
विज्ञापन

शहर में लालपुरा स्थित श्रीनीलकंठ महादेव, छैराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पक्का तालाब स्थित श्री जागेश्वर महादेव, स्टेशन बजरिया स्थित श्रीआनंदेश्वर मंदिर, प्रकाश नगर स्थित शिव मंदिर, फ्रेंडस कालोनी स्थित ज्ञान मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में भक्तों ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। शाम को कुछ मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का शृंगार किया गया, लेकिन कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए लोगों को मंदिर में प्रवेश दिया गया।
चकरनगर संवाद न्यूज के अनुसार बीहड़ांचल के शिवालयों बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भरेह संगम स्थित भारेश्वर शिवालय में सुबह से ही शिव भक्तों का अन्य जनपदों से आना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन ने आवागमन के लिए बैरियर लगाकर वाहनों को मंदिर परिसर के नजदीक आने से पहले ही रोका। पुलिस ने श्रद्धालुओं की लाइन लगवाकर मंदिर के गर्भ गृह में जलाभिषेक करवाया।
विज्ञापन

सहसों स्थित सिद्धनाथ मंदिर पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख शांति की कामना की। पचनद धाम कालेश्वर मंदिर में मंदिर महंत श्रवण वन ने वैदिक रीति से जलाभिषेक करवाया। बीहड़ांचल के शिवालयों पर देर शाम तक शिव भक्तों के बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। दूर दराज स्थानों से आने वाले भक्तों के लिए मंदिर कमेटी ने बारिश की वजह से जगह-जगह ठहरने की व्यवस्था की, जिससे श्रद्धालुओं को भीगने से बचाया जा सके।
लवेदी संवाद न्यूज के अनुसार क्षेत्र के आस पास शिवालयों में भीड़ उमड़ी रही। रिमझिम बारिश के बावजूद शिव भक्तों ने मंदिरों पर पहुंचकर भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की। यमुना नदी के किनारे स्थित हमीरपुरा मंदिर पर बीहड़ की पगडंडी से पैदल पहुंचकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। ग्राम सब्दलपुरा स्थित बीहड़ में यमुना नदी के किनारे प्राचीन हिडंबेश्वर हमीरपुरा मंदिर पर सुबह से भक्तों ने पहुंचकर कतारें लगाकर पूजा अर्चना की। बीहड़ की पगडंडी से कच्चे रास्ते पैदल पहुंचकर शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की। ग्राम परसौली स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर भी शिव भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। दिलीप नगर स्थित कंकडेश्वर महादेव मंदिर पर पठा, दिलीपनगर, मड़ैया मल्लाहन, बराउख के भक्तों ने पूजा अर्चना की।
लखना कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर नहर किनारे व स्टेट बैंक शिव मंथिदर, बंदरबाला बाग शिव मंदिर, डाकघर शिव मंदिर मखनू मंदिर पर भी देवी भक्तों ने पहुंचकर औगढ़दानी बाबा शिव की पूजा-अर्चना की। शिवालयों में बम- बम भोले की गूंज रही। इकदिल संवाद न्यूज के अनुसार बिरारी में श्रीएकक्षरांनद आश्रम बिहारी में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना को भक्तगण उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें