फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। ब्लाक सभागार में सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक महेवा का चुनाव हुआ। ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

जिला प्रभारी कमलेश राजपूत ने बताया कि बुधवार देर शाम जिला अध्यक्ष शिवमंगल दास और महामंत्री महाराज सिंह बघेल की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
इसमें सर्वसम्मति से दुर्गेश कुमार भारती को ब्लॉक संरक्षक, बौद्धानंद को ब्लॉक अध्यक्ष ,चंद्रशेखर को महामंत्री और रविंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लल्लेश कुमार और राजीव कुमार, श्रीदयाल को प्रचार मंत्री, निजामुद्दीन को संयुक्त मंत्री और चंद्रभान को मीडिया प्रभारी चुना गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र दोहरे, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय, इंदल सिंह, राजकुमार, रविकांत, रमेश चंद्र, पंकज कुमार, रोहित कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें