फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफसी की अप लाइन का ट्रैक 58 घंटे के बाद हो गया बहाल

विज्ञापन
डाउन लाइन को बहाल करने में लगे कर्मचारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। ग्राम जैतिया के नजदीक सोमवार को फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी के हादसे का शिकार होने के 58 घंटे के बाद अप लाइन बहाल हो गई है। कॉरिडोर के अधिकारियों ने बताया अप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य बुधवार रात पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 3 बजकर 26 मिनट पर इकदिल स्टेशन से इंजन ट्रायल कराने के बाद कानपुर से भाऊपुर के लिए सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर जेजे मालगाड़ी को निकाला गया।
अधिकारियों के अनुसार शाम 4 बजे तक फ्रेट कॉरिडोर की अप लाइन से सात मालगाड़ी निकाली जा चुकी थीं। फिलहाल सभी मालगाड़ियों को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से निकाला गया।
अधिकारियों के अनुसार डाउन लाइन में अभी ओएचई पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द डाउन ट्रैक भी चालू हो जाएगा। कानपुर आगरा के आए कर्मचारियों को वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल 30 कर्मचारी काम कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार हादसे में मालगाड़ी के 42 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस हिसाब से लगभग 10 करोड़ 75 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि लगभग 25 लाख रुपये मरम्मत खर्चा का अनुमान लगाया जा रहा है।

फ्रेट कॉरीडोर ट्रैक से अप लाइन से पास होती मालगाड़ी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें