जसवंतनगर। ग्राम धौलपुर खेड़ा में जितेंद्र प्रताप के साढ़े 4 वर्षीय पुत्र अंश प्रताप की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई। जितेंद्र प्रताप के अनुसार अंश को 14 सितंबर को बुखार आने पर एक झोलाछाप से दवा लेने के बाद कुछ आराम मिला था।
इसके बाद रात में दोबारा बुखार आने पर वह उसे जसवंतनगर कस्बे में एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने इटावा ले जाने की सलाह दी।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने अंश को सैफई ले जाने को कहा। सैफई में करीब 20 मिनट के इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। जितेंद्र ने बताया पुत्र की मौत किस बीमारी से हुई यह समझ में नहीं आया।