फोटो संख्या 06- भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते अजय यादव बिंदु
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। प्रदेश की जनता दोबारा भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही है। विभिन्न सर्वे इस बात की पुष्टि कर रहे है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक फैले अपने नेटवर्क के जरिये पार्टी की नीतियों और मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करना चाहिए। जिससे विपक्षी दलों के दुष्प्रचार धूलधूसरित हो सकें। यह बात सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कार्यकर्ताओं से कही।
जिलाध्यक्ष का ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय यादव ने चांदी का मुकुट एवं अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। यहां मुकेश यादव, सीपू चौधरी, इरशाद अली टिंकू, सत्यप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मुनेश बधेल, प्रभात दीक्षित, विवेक शाक्य गुड्डू, रोहित शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।