इटावा। साइसंटिफिक रिलीजन फाउंडेशन वैज्ञानिक धर्म की बैठक मानिकपुर मोड़ इटावा कार्यालय पर हुई। फाउंडेशन के संस्थापक वैज्ञानिक स्वामी ने बताया की आज पूरा संसार हिंसा और धन के दुरुपयोग में डूबी है। दिलों से मानवता समाप्त हो चुकी है। धन को लिप्सा, किसी भी तरह से धन अर्जन ने एक दूसरे का विश्वास खत्म कर दिया है।
समाज जब आदि मानव था तो घर, मकान नहीं हुआ करते थे। जैसे जैसे विज्ञान का प्रादुर्भाव हुआ लोगों ने घर बनाया। पूरी तरह से एक दूसरे पर भरोसा करते थे इसलिए घरों में दरवाजा नहीं लगाया जाता था।
आज विश्वास की कमी का नतीजा है कि हम चारों तरफ से स्वयं को असुरक्षित कर चुके हैं, पल पल असुरक्षा की भावना से ग्रसित रहकर डरे, सहमें रहते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए संसाधन जुटाना शुरू कर दिए।
यही वजह है कि घरों के अंदर और बाजारों में, सार्वजनिक स्थलों पर सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। समस्त भक्त जनों की निगरानी मंदिर में भगवान नही विज्ञान से बने सीसीटीवी कैमरे कर रहे हैं।
प्रदेश प्रचारक डॉ लालता प्रसाद ने कहा है कि बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिक धर्म युवा वर्ग को बेरोजगारी से मुक्त दिलाने के लिए काम कर रहा है। इसमें बेरोजगारों को प्रशिक्षित करके रोजगार से जोड़ने का प्रयास शुरू है।
भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक कल्याण सिंह कुशवाहा ने कहा है कि संगठन पूरी तरह से ढोंग, अंधविश्वास दूरी बनाकर चलता है। लोगों को भी इन सब से दूर रहने और बचने की सलाह देता है। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र त्रिपाठी ने की।
इस दौरान सोबरन सिंह कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, सुमन जाटव, पंकज, लालाराम राजपूत, राममूर्ति वर्मा, गौकरन सिंह शाक्य ने विचार रखे। संचालन पंकज कुमार ने किया ।