फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संविधान की मूल भावना को पहुंचा रही है चोट

विज्ञापन
फोटो संख्या 19- सपा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह को प्रतीक चिंह दिया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा । समाजवादी पार्टी संविधान बचाओ संकल्प यात्रा की शुरूआत शनिवार को कचहरी में जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अश्वनी सिंह (एडवोकेट) की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि आज संविधान को बचाने के लिए पार्टी संविधान संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य संविधान की प्रस्तावना को बचाना है।
कहा कि संविधान के समाजवाद को चोट पहुंचाने का काम भाजपा कर रही है। प्रदेश को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से बचाना है। कोरोना काल में भाजपाई अपने घरों में बैठे रहे।
विज्ञापन

सपा के नेता सड़कों पर मजदूर और लोगों को खाना वितरण कर सहायता दे रहे थे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम दुबे, महामंत्री देवेंद्र पाल, नदीम अहमद, ताहिर अंसारी ,प्रभाकर त्रिपाठी, सुशील बाबू, विनय यादव, आशुतोष यादव, विकास दिवाकर, निखिल भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें