फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से वेयर हाउस के कर्मी की मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या 13- घर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के मॉडर्न तहसील के सामने शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वेयर हाउस के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जुगौरा गांव निवासी सुभाष चंद्र (57) इटावा शहर स्थित सराय एसआर वेयर हाउस में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। वह शनिवार रात वेयर हाउस में काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे।
मॉडर्न तहसील के सामने उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान करके घटना की जानकारी परिजनों को दी। भाई कैलाश ने बताया कि सुभाष का ट्रांसफर पिछले सप्ताह कन्नौज से सराय एसआर में हुआ था।
हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, जानकारी पर सुभाष के घर पर जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ सोनू यादव, मोहित सन्नी यादव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही परिवार को सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें