फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी इनोवा कार और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। इटावा-कानपुर हाईवे पर जसंवनतनगर ओवरब्रिज के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शनिवार देर रात इनोवा कार चालक को मारपीट कर कार व मोबाइल लूट लिया। चालक की सूचना पर एसएसपी, जसवंतनगर सीओ व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी संदीप मिश्रा, आजाद नगर निवासी शांति स्वरूप की इनोवा कार (यूपी 78 सीआर 7759) चलाता है। वह शनिवार सुबह कुछ लोगों को छोड़ने नोएडा गया था।
जहां से देर रात लौट रहा था। चालक के अनुसार करीब साढ़े 12 बजे वह जसवंतननगर ओवरब्रिज स्थित बस स्टैंड के सामने पहुंचा। जहां हाईवे पर दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उसे थप्पड़ मारकर कार से नीचे उतारा और कार व उसके दो मोबाइल लूटकर भाग गए। उसने घटना की जानकारी मालिक शांति स्वरूप व पुलिस को दी।
सूचना पर एसएसपी डा. बृजेश कुुमार सिंह, सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कार चालक संदीप से पूछताछ की।
पुलिस ने टीम ने घटनास्थल के आसपास, कटफोरी व अजीतमल टोल समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। लेकिन कार का सुराग नहीं लगा।
एसएसपी डा. ने बताया कि कार चालक घटनास्थल सहीं नहीं बता पा रहा है। फिलहाल उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा ही है।
कटफोरी टोल से करीब 12 बजे निकली कार
सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस टीम ने कटफोरी टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर कार कटफोरी टोल से करीब 12 बजकर सात मिनट पर गुजरी।
इसके बाद कार चालक के बताए गए सभी स्थानों पर लगे सीसीटीवी चेक कराए गए, लेकिन कार नहीं मिली। कार चालक ने बताया कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। पुलिस के मुताबिक वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें