फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर एंबुलेंस टकराने पर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में शनिवार को चारपाई से एंबुलेंस टकरा गई। इस पर गांव के कुछ लोगों ने चालक ने अभद्रता की तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर, संदलपुर गांव निवासी मोहम्मद सलमान व मुस्ताक अली ने बताया कि वह शनिवार को एंबुलेेंस से बिजौली गांव निवासी बहनोई अवरार अली के घर जा रहे थे। बिजौली गांव में जगपाल के घर के सामने चारपाई से एंबुलेंस टकरा गई।
चारपाई पर जगपाल लेटा था। इस पर उसने गाली-गलौज की। जब उन लोगों ने विरोध किया, तो उसने अपने साथी के साथ मिल कर अभद्रता की। इस बीच उनके बहनोई अपने साथियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर बिजौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ा कर रहे जगपाल, शनि, अवरार अली, अवसर अली, एंबुलेंस चालक मोहम्मद सलमान व मुस्ताक अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें