फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 कोरोना योद्धा महिलाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा के समारोह में उपस्थित महिलाएं व अतिथि - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को 71 महिलाओं का कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान ने महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान किया है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का सम्मान किया जाना इसका सबूत है।
अब देश के लोकप्रिय पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। प्रदेश की योगी सरकार में महिलाएं खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य ने किया। इस दौरान विनीता गुप्ता, मनीषा शुक्ला, प्रिया कठेरिया समेत महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें