फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद के लिए बनाए गए 46 क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू व भारतीय खाद्य निगम के ये केंद्र हैं। पिछली बार जनपद में 62 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए थे।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने बताया जनपद में प्रथम चरण के तहत गेहूं क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। हालांकि क्रय केंद्रों की संख्या दूसरे चरण में बढ़ेगी। इस बार गेहूं क्रय के लिए 40 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
पिछले साल 1975 रुपये में खरीदे जाने वाले गेहूं का समर्थन मूल्य इस बार 2015 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है।
विभाग की वेबसाइट पर किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। डिप्टी आरएमओ ने बताया क्रय एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने और पेयजल आदि की ठीक व्यवस्था करें।
विज्ञापन

किस ब्लाक में कितने क्रय केंद्र
बसरेहर - चौबिया, बादरीपूठ, बरालोकपुर चौपुला, बसरेहर, दतावली, इटगांव, सिरसा-किल्ली, राहिन
बढ़पुरा - चांदनपुर, मानिकपुर मोहन और नवीन मंडी इटावा में तीन क्रय केंद्रों समेत पांच खरीद केंद्र।
भरथना- बालूगंज, बिरारी, ऊमरसेंडा, भोली, साम्हो, नवीन मंडी भरथना में दो क्रय केंद्र समेत कुल 7 क्रय केंद्र।
महेवा- मुकुटपुर, दाईपुर और बकेवर सहित तीन क्रय केंद्र।
ताखा- ऊसराहार सरैया, ताखा, समथर में दो और ऊसराहार में तीन क्रय केंद्रों समेत कुल सात क्रय केंद्र।
सैफई- हेवरा, सैफई, चौबेपुर, लाड़मपुर -परासना, वैदपुरा, रजमऊ, लटूपुर समेत कुल सात क्रय केंद्र।
जसवंतनगर- खेड़ा धौलपुर, तिजौरा, बलरई, जसोहन, कटेखेड़ा, जसवंतनगर में तीन केंद्र सहित आठ खरीद केंद्र।
चकरनगर- भरेह में एक मात्र खरीद केंद्र।
निष्पक्ष खरीद करवाना बड़ी चुनौती
किसानों से गेहूं की निष्पक्ष और निर्विवाद खरीद करवाना सरकारी महकमे के लिए बड़ी चुनौती है। जिले में धान खरीद केंद्रों पर काफी विवाद हो चुका है। धान खरीद में किसान लगातार धांधली के आरोप लगाते रहे हैं।
किसानों का आरोप था कि खरीद केंद्रों पर कागजों में ही खरीद चलती रही, लेकिन किसानों का धान नहीं खरीदा गया। किसानों का आरोप था कि कई खरीद केंद्रों पर कांटा तक नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें