फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख किसानों को मिला किसान सम्मान निधि का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन से पहले किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि भेज दी है। सोमवार को डीबीटी के माध्यम से जिले के 2.45 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंच गए।
विज्ञापन

जिले में 2 लाख 45 हजार 41 किसान इस योजना के पात्र हैं। जिनके खातों में यह रकम भेजी जाती है। प्रधानमंत्री की ओर से सीधे-सीधे यह रकम खातों में भेजी जाती है।
पिछली बार जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि 5500 किसानों ने अपात्र होते हुए भी यह रकम प्राप्त कर ली। इन किसानों को अब इस योजना से हटा दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पात्र किसानों की खाते में सीधे पैसा भेजा गया है। अब इस वित्तीय वर्ष में एक किश्त आनी बाकी है। सम्मान निधि की रकम खातों में आ जाने से किसानों में खासी प्रसन्नता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें